कृषि भूमि बचाव को लेकर किसान सभा की आमसभा,नीतियों पर उठाए सवाल

कृषि भूमि बचाव को लेकर किसान सभा की आमसभा,नीतियों पर उठाए सवाल
Views: 69
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second
कृषि भूमि बचाव को लेकर किसान सभा की आमसभा,नीतियों पर उठाए सवाल

कोटालपोखर (बरहरवा)। प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड में सोमवार को कृषि भूमि बचाव संघर्ष समिति गुमानी के तत्वावधान में झारखंड राज्य किसान सभा, जिला साहिबगंज की एक आमसभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित हुए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में किसान और मजदूर वर्ग पर अत्याचार एवं शोषण बढ़ता जा रहा है, जिससे उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। लगातार बढ़ती महंगाई, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा की बदहाल स्थिति तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। कृषि कार्य में बढ़ती लागत, खाद, बीज एवं कीटनाशक की कीमतों में वृद्धि ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न परियोजनाओं एवं सड़कों के नाम पर कृषि योग्य तीन फसली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, जो किसानों के भविष्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। सभा में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा गया कि कुछ विधेयक, जैसे बीज विधेयक 2025 एवं बिजली विधेयक 2025, किसानों के हितों के प्रतिकूल बताए जा रहे हैं।

सभा के अंत में किसान सभा के महासचिव कामरेड सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मौके पर कामरेड असगर आलम, शरीफुल इस्लाम, श्यामसुंदर पोद्दार, कैफुल इस्लाम, मो. फैसल, हाजी तैमूर, नईम अख्तर, मो. हुसैन, सबेद अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment