महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
Views: 105
0 0
Read Time:4 Minute, 37 Second
महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में 27 जनवरी 2026 की रात हुए अमित मोदी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश पारिवारिक रिश्तों और अवैध प्रेम प्रसंग के कारण रची गई थी।

गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचना के आधार पर गहन जांच की। जांच के क्रम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मो. शाईन आलम (25 वर्ष), विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदु (35 वर्ष) और मृतक की पत्नी सोनी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा समेत अन्य हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अनुसंधान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक अमित मोदी की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई रोहित मोदी और उसकी पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी। बताया गया कि रोहित और सोनी के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों अमित की हत्या के बाद आपस में विवाह करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से इस पूरी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई।

जानकारी के अनुसार, रोहित मोदी ने अपने गांव के रहने वाले मो. शाईन आलम को एक लाख रुपये में अपने ही बड़े भाई की हत्या की सुपारी दी थी। मो. शाईन ने इस काम में सहयोग के लिए अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदु को 25 हजार रुपये देने का वादा कर शामिल किया। घटना से लगभग एक सप्ताह पहले दोनों ने मिलकर हत्या के लिए गंडासा खरीदा था।

योजना के तहत 27 जनवरी की रात अमित मोदी को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, मो. शाईन आलम मृतक को उसकी पत्नी के सामने ही घर से लेकर गया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का मोबाइल फोन उसकी पत्नी सोनी देवी ने अपने पास छिपा लिया था और बाद में उसे नदी में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। हालांकि तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, एसआई रोमा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश जारी है और फरार आरोपी रोहित मोदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि यह मामला पारिवारिक विश्वासघात और लालच का दुखद उदाहरण है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

4 thoughts on “महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

Leave a Comment