Views: 156
1 0
यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित

गोमिया।गोमिया प्रखंड के समीप बोकारो नदी के तट पर रविवार को यादव शक्ति संगठन, बेरमो अनुमंडल द्वारा एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान एवं वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता सुभाष यादव उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित…

यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित
Read Time:2 Minute, 45 Second
यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित

गोमिया।गोमिया प्रखंड के समीप बोकारो नदी के तट पर रविवार को यादव शक्ति संगठन, बेरमो अनुमंडल द्वारा एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान एवं वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता सुभाष यादव उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि यादव समाज अब राजनीति में अपना झंडा स्वयं बुलंद करने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि गोमिया की राजनीति में यादव समाज मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य अतिथि सुभाष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में यूजीसी इक्विटी कानून में संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने ओबीसी/ईबीसी/एसटी समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज भी ओबीसी समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है तथा उपेक्षा का शिकार है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित

सुभाष यादव ने कहा कि यादव समाज अब अंतिम पायदान पर नहीं रहेगा और आने वाले समय में गोमिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक दिशा और दशा तय करेगा। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त रूप से प्रकाश यादव, रोहित यादव एवं विनोद यादव ने किया।

यादव शक्ति संगठन का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित

मौके पर विस्थापित नेता बालेश्वर गोप, मथुरा यादव, संगठन अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष भास्कर यादव, संरक्षक मल्लू यादव, कैलाश यादव, अरुण यादव, अशोक यादव, रविंद्र यादव, नागेश्वर यादव, पंचलाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
50 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
50 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports