Skip to content

लातेहार मेंअनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Views: 69
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
लातेहार मेंअनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

लातेहार:राजकीय पॉलिटेक्निक रोड पर पावर ग्रिड के पास एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सासंग ग्राम निवासी अफसर अंसारी (31 वर्ष), पिता अंजर अंसारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसर अंसारी अपने निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अफसर अंसारी तमिलनाडु के चेन्नई में एक निर्माण स्थल पर कार्यरत थे। वे शब-ए-बारात के मौके पर चार फरवरी को ही घर लौटे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन छोटे बच्चों—एक बेटी और दो बेटे—को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। बोलेरो चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

लातेहार मेंअनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,