Views: 84
0 0
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कदाचार-मुक्त परीक्षा का दिया निर्देश पाकुड़:जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले भर में परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु…

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न
Read Time:2 Minute, 39 Second
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कदाचार-मुक्त परीक्षा का दिया निर्देश

पाकुड़:जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले भर में परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं।

परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने पीएम श्री मध्य विद्यालय, धनुषपूजा (पाकुड़) स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में कराया जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports