Views: 9
0 0
पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित, स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने का आह्वान मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), 01 जुलाई 2026। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पलामू के पोखराहा खुर्द स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रशिक्षण…

पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन
Read Time:4 Minute, 1 Second

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित, स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने का आह्वान

मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), 01 जुलाई 2026। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पलामू के पोखराहा खुर्द स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक मनीष कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार का एक प्रभावी माध्यम है। आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर बेहतर आय अर्जित की जा सकती है, जिससे आर्थिक रूप से सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग कर सफल उद्यमी बनें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान द्वारा प्रदान किए गए व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने का आत्मविश्वास और आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम का मूल्यांकन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं पुलिन मित्रा एवं अशोक कुमार ने किया।

पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

इस अवसर पर संस्थान के सीनियर फैकल्टी जितेन्द्र मेहता ने बताया कि आरसेटी बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं की पहचान कर उनकी रुचि के अनुरूप विभिन्न व्यवसायों में पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान द्वारा बकरी पालन, गाय पालन, कृषि उद्यमिता, सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं उन्नत खेती, सिलाई एवं वस्त्र निर्माण, ब्यूटिशियन, कंप्यूटर तथा एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ओनर-ड्राइवर सहित कई स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सहायक मणिकांत दुबे, शशि रंजन कुमार, मनोज चौधरी, संजय राम, अमरनाथ उरांव सहित कुल 25 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Loading

पलामू में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Previous Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports