Views: 78
0 0
डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

पाकुड़।बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक…

डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 54 Second
डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

पाकुड़।बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि डीएमएफटी योजनाएं खनन प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए। साथ ही योजनाओं के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास से संबंधित डीएमएफटी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी कोष का मूल उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे तथा विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शी कार्य प्रणाली एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि डीएमएफटी योजनाएं जिले में सतत एवं संतुलित विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports