लातेहार: नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में 02 फरवरी 2026 को नामांकन और फॉर्म क्रय को लेकर गतिविधियां तेज रहीं।
आज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे गए, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 6 अभ्यर्थियों ने फॉर्म क्रय किया। फॉर्म क्रय की स्थिति के अनुसार वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए 5, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 1 तथा वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 1 फॉर्म लिया गया।
वहीं, आज अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।
नामांकन प्रक्रिया के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा नाम निर्देशन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।