Views: 36
0 0
नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक

बरहरवा :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार, 01 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर जिला राजनीतिक मामले समिति (District Political Affairs Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह…

नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक
Read Time:2 Minute, 36 Second
नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक

बरहरवा :
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार, 01 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर जिला राजनीतिक मामले समिति (District Political Affairs Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर निकाय (ULB) प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य बरहरवा, पीसीसी वर्किंग कमिटी के सदस्य, स्पेशल इनवाइटी पीसीसी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने-अपने विचार और सुझाव रखे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाते हुए एकजुट होकर सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

बैठक में अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, रफजूल अहमद, अशोक पासवान, सरफराज आलम, कज्जाफी बिन मुर्शाद, सतीस कुमार पासवान, तनवीर राजा, मंगल पासवान, मो. सलाउद्दीन, महेंद्र पासवान, दिलीप गुप्ता, अली कुरैशी, मनीष प्रताप, गुफरान आलम, कौसर आलम, मो. मेराजुद्दीन, मो. रमजान अली, बीबी नूरजहां, प्रकाश टोप्पो एवं संतोष स्वर्णकार सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports