Views: 109
0 0
अवैध कोयला खनन स्थल के पास हमला, वाहन चालक समेत दो को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अवैध कोयला खनन स्थल के पास हमला, वाहन चालक समेत दो को पीटा,लूटपाट

बोकारो: केबीपी परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई से नाराज असामाजिक तत्वों ने कंपनीकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है, जब केबीपी माइंस से जुड़े लोग स्कॉर्पियो वाहन से बछरिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला मुहाने के पास 15–20…

अवैध कोयला खनन स्थल के पास हमला, वाहन चालक समेत दो को पीटा,लूटपाट
Read Time:1 Minute, 30 Second
अवैध कोयला खनन स्थल के पास हमला, वाहन चालक समेत दो को पीटा,लूटपाट

बोकारो: केबीपी परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई से नाराज असामाजिक तत्वों ने कंपनीकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है, जब केबीपी माइंस से जुड़े लोग स्कॉर्पियो वाहन से बछरिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला मुहाने के पास 15–20 की संख्या में मौजूद लोगों ने वाहन रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और हथियारों से हमला कर दिया।
हमलावरों ने चालक धीरज कुमार को गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडे से पीटा तथा 2000 रुपये छीन लिए। बीच-बचाव करने पर रवि रामचंद्र राव पर भी कुल्हाड़ी व डंडे से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पत्थरबाजी कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल, घाटो ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रवि रामचंद्र राव को रांची रेफर किया गया। पीड़ित ने जरीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अवैध कोयला खनन स्थल के पास हमला, वाहन चालक समेत दो को पीटा,लूटपाट

Loading

Happy
Happy
33 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
33 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
33 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports