Views: 42
0 0
धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप

धनबाद। धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मदन राम पर अपने ही चचेरे भाई समेत तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिगवाडीह स्थित एक पान दुकान को लेकर…

धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप
Read Time:2 Minute, 10 Second
धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप

धनबाद। धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मदन राम पर अपने ही चचेरे भाई समेत तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिगवाडीह स्थित एक पान दुकान को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मदन राम ने गुमटी में रखे पेट्रोल को अपने चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उत्सव राम की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि विवेक राम और विनायक गुप्ता का इलाज जारी है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मदन राम और उत्सव राम के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प और धमकी की घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को जोड़ापोखर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एसआई बिपिन कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports