सबौर (भागलपुर)।
राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव कल दिनांक 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत के मसाढ़ू गांव में आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प दोहराया गया है कि भागलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के सबसे वंचित और उपेक्षित इलाकों से सामाजिक बदलाव की शुरुआत की जाएगी। कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए गरीबों, दलितों, शोषितों एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी, ताकि उन्हें सम्मान और न्याय मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व राजद प्रत्याशी नाथनगर से जेड हसन, सबौर प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, मुखिया अर्चना देवी, कार्यक्रम संयोजक धनंजय मंडल, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मेराज चांद, पूर्व मुखिया मृत्युनजय मंडल, शिवपाल भारती, इरशाद फतेहपुरी, जिला उपाध्यक्ष तारिक खान सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं राजद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।