Skip to content

गोविंदपुर दयालबाग राधा स्वामी सभा में मनी वसंतोत्सव

Views: 57
4 0
Read Time:3 Minute, 39 Second
गोविंदपुर दयालबाग राधा स्वामी सभा में मनी वसंतोत्सव

जमशेदपुर : बसंत आगमन के उल्लास के बीच राधा स्वामी सत्संग सभा छोटा गोविंदपुर इकाई में बासंती महापर्व धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राधा स्वामी के अनुयायी शामिल थे। यहां सूर्योदय पूर्व ही तड़के 3 बजे डी ई आई सेंटर में ब्रांच सेक्रेट्री भाई कुणाल मेहता के मार्गदर्शन में तमाम सत्संगी भाई-बहन दयालबाग से जारी सीधे प्रसारण के साथ जुड़ ग‌ये । यहां मुख्य कार्यालय से निर्देशित तमाम गतिविधियों को सबों ने खुशी-खुशी उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यरूप दिये।
सभी अनुयायी खेतों की सेवा में हाथ बटाएं तथा शब्द पाठ का भी अलौकिक आनंद लिये ।

गोविंदपुर दयालबाग राधा स्वामी सभा में मनी वसंतोत्सव

खास बात यह रही कि गुरू हजूर प्रेम शरण सत्संगी जी स्वयं सेवा कार्य से जुड़कर ” कर्मण्ये वाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन ” को चरितार्थ किये। इस प्रकार तड़के सवा तीन बजे ही बसंत का सबों को टीका लगा। यहां ब्रांच परिसर में प्रातः काल छोटे बच्चों एवं नवयुवकों द्वारा शब्द पाठ किया गया। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा शारीरिक दक्षता के लिए ड्रिल एवं लाठी पी टी का प्रदर्शन‌ किया गया।
अपराह्न दो बजे पुनः सारे सत्संगी सेंटर में बसंत उत्सव के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिये ।कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा वाद्य यंत्रों से मालिक के चरणों में की ग‌ई वंदना से हुई । जिसके बोल थे ” तेरे चरणों में प्यारे ऐ पिता हमें ऐसा दृढ़ विश्वास हो …. ।
कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति थी बसंत पर आधारित दोहा चौपाई गीत। बोल थे ” शुभ बसंत आया मनभावन ….”।
तीसरी प्रस्तुति के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा एक मनभावन नृत्य प्रस्तुत की गई। जिसे सबों ने खूब सराहा। इस दौरान गीत के बोल थे ‘ मेरे हदय जगी है उमंग न‌ई,आज आई बहार बसंत …. ।
कार्यक्रम का अंत एक शानदार कव्वाली की प्रस्तुति से हुई। जिसके बोल थे , तेरी चौखट पे हम सर झुकाए खड़े हैं … । कार्यक्रम का संचालन प्रेमी भाई दीपक कुमार वर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेमी भाई कुणाल मेहता ने किया।
बाद में पुन: सारे सत्संगी भाई – बहन पुनः दयालबाग के सीधे प्रसारण के साथ जुड़ ग‌ये। यहां सत्संग और प्रीति भोज के बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
अंत में पुरस्कार वितरण के साथ बसंतोत्सव संपन्न हुआ। ब्रांच सेक्रेट्री प्रेमी भाई कुणाल मेहता ने इस आयोजन की सफलता पर सभी सत्संगियों को बधाई दी।

Loading

गोविंदपुर दयालबाग राधा स्वामी सभा में मनी वसंतोत्सव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
75 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
25 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,