Views: 52
0 0
बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

तेनुघाट:बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और आस्था भाव के साथ धूमधाम से की गई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजीव कुमार पांडेय, शशी मिश्रा, चुन्नू पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, बलदेव मिश्रा सहित अन्य पुजारियों ने विधिवत…

बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा
Read Time:2 Minute, 27 Second
बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

तेनुघाट:बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा और आस्था भाव के साथ धूमधाम से की गई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजीव कुमार पांडेय, शशी मिश्रा, चुन्नू पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, बलदेव मिश्रा सहित अन्य पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई।

मां सरस्वती की पूजा क्षेत्र के विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबों एवं घरों में श्रद्धालुओं द्वारा की गई। पूजा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 23 जनवरी को सुबह से ही बच्चे स्नान कर पूजा-अर्चना करने के बाद दिनभर विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं के दर्शन करते नजर आए।

बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

वहीं तेनुघाट के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तेनुघाट शास्त्री क्लब, स्पोर्टिंग क्लब तथा किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रियांशु कटरियार, अरनव कुमार, श्रुति सिन्हा, अनिकेत नंदन, टुकटुक कुमार, शिवम कटरियार, छोटू कुमार, कोस्तुभ क्रिस, सत्यम कटरियार, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, अनु प्रिया, नलिनी सिन्हा, सौरभ सिंह, अमन सिंह, आयुष कटरियार, पियूष, शंकु कुमार सहित अन्य श्रद्धालु भक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

बसंत पंचमी पर तेनुघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports