स्वांग न्यू माइनस में शतचंडी महायज्ञ, चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्वांग न्यू माइनस में शतचंडी महायज्ञ, चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Views: 76
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
स्वांग न्यू माइनस में शतचंडी महायज्ञ, चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोमिया।
प्रखंड के स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर वृंदावन से पधारी कथा वाचिका परम पूज्य साध्वी लक्ष्मी रामायणी ने रामकथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का नाम संसार के समस्त जीवों को भवसागर से पार लगाने का सशक्त साधन है। रामकथा मानव जीवन को मर्यादा, आदर्श और उत्तम आचरण के साथ जीने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने वृंदावन धाम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘वृंदा’ का अर्थ तुलसी और ‘वन’ का अर्थ समूह होता है, इसलिए जहां तुलसी का समूह है वहीं वृंदावन है और वहां भगवान साक्षात विराजमान रहते हैं। जिस व्यक्ति के हृदय में भक्ति, श्रद्धा और विश्वास होता है, उसका मन और घर स्वयं वृंदावन धाम बन जाता है।

साध्वी लक्ष्मी रामायणी ने कहा कि भगवान कण-कण में विद्यमान हैं और जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सांसारिक कार्यों के साथ-साथ भगवान के स्मरण के लिए भी समय अवश्य निकालें। महायज्ञ जैसे आयोजनों से संपूर्ण क्षेत्र पवित्र होता है और नकारात्मक व आसुरी शक्तियों का नाश होता है।

महायज्ञ के दौरान पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, विजय सिंह, मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, मनोज सिंह, मिथलेश पाठक, पंडित परमानंद झा, जितेंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

स्वांग न्यू माइनस में शतचंडी महायज्ञ, चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment