नाबालिग बच्ची के गुमशुदा मामले में उपाध्यक्ष जिला परिषद अनीता देवी ने लिया संज्ञान

Views: 98
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

लातेहार।
लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के पंचायत बालू टोला पाल्ही में एक नाबालिग बच्ची के गुमशुदा होने के मामले को लेकर उपाध्यक्ष जिला परिषद, लातेहार अनीता देवी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। इस क्रम में उन्होंने बालूमाथ थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उपाध्यक्ष जिला परिषद ने थाना प्रभारी को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, सभी संभावित स्थानों पर खोज अभियान तेज करने तथा बच्ची को शीघ्र सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है और बच्ची की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में श्रीमती अनीता देवी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी को इस प्रकरण से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि नाबालिग बच्ची को शीघ्र ही सकुशल वापस लाया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment