Views: 72
0 0
कोटालपोखर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विद्यालयों में हुई तैयारी बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विद्यालयों में हुई तैयारी बैठक

कोटालपोखर। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बुधवार को विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हर साल की तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

Read Time:1 Minute, 18 Second


कोटालपोखर। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बुधवार को विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हर साल की तरह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।

बैठक में उच्च विद्यालय कोटालपोखर, मध्य विद्यालय मयूरकोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजयपुर, मध्य विद्यालय अंगुठिया सहित अन्य विद्यालयों के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। इस दौरान झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों की सहभागिता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports