प्रेम कुमार साहू,
घाघरा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विभिन्न पूजा पंडालों से समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी सहयोग बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए पूजा एवं विसर्जन शांतिपूर्वक कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मुख्यालय के चांदनी चौक, पुटो रोड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में डीजे एवं तेज साउंड सिस्टम पर नियंत्रण लगाने की मांग उठी एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना एवं अव्यवस्था से बचा जा सके।
इसके अलावा नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए नियमों का कड़ाई से पालन कराने का आश्वासन दिया और कहा कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इनकी रही उपस्थित एस आई विकास कुमार, कुमार रवि, विपिन बिहारी सिंह, योगेंद्र भगत, कृष्ण लोहार, मनोज साहू, अनिरुद्धचौबे, अरुण पांडे, महेश अगस्टिन कुजूर, शीला कुजूर