Views: 93
0 0
सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से झारखंड सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान:इफ्तिखार महमूद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से झारखंड सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान:इफ्तिखार महमूद

गोमिया।सीसीएल प्रबंधन की कथित अनदेखी के कारण झारखंड सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएल के चारही, रजरप्पा, कथारा, करगली एवं ढोरी क्षेत्र से प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक के…

सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से झारखंड सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान:इफ्तिखार महमूद
Read Time:2 Minute, 40 Second
सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से झारखंड सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान:इफ्तिखार महमूद
Oplus_131072

गोमिया।सीसीएल प्रबंधन की कथित अनदेखी के कारण झारखंड सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएल के चारही, रजरप्पा, कथारा, करगली एवं ढोरी क्षेत्र से प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान राज्य सरकार को हो रहा है।

मुख्य सचिव, झारखंड सरकार को भेजे गए पत्र को प्रेस के लिए जारी करते हुए श्री महमूद ने कहा कि कोयले के अवैध कारोबार के कारण सीसीएल एवं बीसीसीएल की आधिकारिक कोयला बिक्री में भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने भी बिक्री घटने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है।

उन्होंने जानकारी दी कि सीसीएल के उपर्युक्त पांच क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 8000 टन कोयले का अवैध कारोबार होने की सूचना है। राज्य सरकार को कोयला कंपनियों से झारखंड सेस, रॉयल्टी, बाजार शुल्क, फॉरेस्ट ट्रांजिट फीस, डीएमएफ सहित कुल नौ प्रकार के राजस्व एवं शुल्क प्राप्त होते हैं।

श्री महमूद ने बताया कि एक टन पथरीला कोयला (आरओएम) की वर्तमान कीमत लगभग 3600 रुपये है, जिसमें से राज्य सरकार को करीब 1412 रुपये प्राप्त होते हैं। अवैध कारोबारी एक लोरी में 40 से 50 टन कोयला परिवहन कर रहे हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 8000 टन कोयले के अवैध कारोबार से राज्य सरकार को विभिन्न मदों में लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने इस गंभीर राजस्व नुकसान के बावजूद राज्य सरकार की कथित उदासीनता पर खेद प्रकट किया है और इस पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

सीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से झारखंड सरकार को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान:इफ्तिखार महमूद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed