Views: 68
0 0
स्वांग में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

स्वांग में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता

गोमिया। प्रखंड के स्वांग उतरी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह के नेहरू ग्राउंड में रविवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता। कथारा क्लब कथारा से सत्यम क्लब स्वांग ने दो विकेट से मैच जीता। इस समारोह के मुख्य अतिथि गिरीडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक…

स्वांग में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता
Read Time:3 Minute, 29 Second
स्वांग में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता

गोमिया। प्रखंड के स्वांग उतरी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह के नेहरू ग्राउंड में रविवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच सत्यम क्लब स्वांग ने जीता। कथारा क्लब कथारा से सत्यम क्लब स्वांग ने दो विकेट से मैच जीता। इस समारोह के मुख्य अतिथि गिरीडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो, स्वांग- गोविंदपुर के परियोजना पदाधिकारी अनिल तिवारी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा,मुखिया बिनोद विश्वकर्मा सहित अन्य थे। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इसके तहत गिरीडीह संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के द्वारा पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक सुनहरा मौका मिल रहा है और अच्छे खेल खेलने से क्षेत्र, प्रखंड, राज्य एवं देश का नाम रौशन होता है। इस क्षेत्र से भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखा चुके हैं जो काफी सराहनीय है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड एवं पारितोषिक का वितरण किया गया। इसके पूर्व सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों द्वारा केके काटकर एवं सांसद को बुके देकर सम्मानित किया गया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। मौके पर बिनोद कुमार पासवान, अशोक महतो, पुरूषोतम दास वर्मन, सुरेंद्र कुमार, बृजनंदन सिंह, सुनील सिंह, शिवशंकर दुबे,सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, अनूप लाल, देवा मुंडा, उमा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports