Views: 53
0 0
पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कंबल वितरण के दौरान पूर्व मुखिया समेत दो को मारी गोली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कंबल वितरण के दौरान पूर्व मुखिया समेत दो को मारी गोली

पलामू संवाददाता विक्रम यादव मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी।इस सनसनीखेज घटना में पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद (45 वर्ष) और दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता (52…

पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कंबल वितरण के दौरान पूर्व मुखिया समेत दो को मारी गोली
Read Time:3 Minute, 51 Second
पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कंबल वितरण के दौरान पूर्व मुखिया समेत दो को मारी गोली
घायल नवीन प्रसाद

पलामू संवाददाता विक्रम यादव

मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोली मार दी।इस सनसनीखेज घटना में पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद (45 वर्ष) और दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद अपने क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और नवीन प्रसाद को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।जान बचाने के लिए नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए दुकान के अंदर भी गोलीबारी जारी रखी।इस दौरान दुकान में मौजूद दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता को हाथ में गोली लग गई, जबकि नवीन प्रसाद को सीने में गोली लगी है।दोनों को गंभीर हालत में जमीन पर गिरते देख अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद की स्थिति नाजुक बनी हुई है।उल्लेखनीय है कि नवीन प्रसाद की पत्नी नगर निगम से वार्ड पार्षद रह चुकी हैं, जिससे घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

सूचना मिलते ही मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है, जिससे गोलीबारी की पुष्टि हुई है। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गोलीकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports