Read Time:1 Minute, 13 Second
रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू
घाघरा/गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के ईचा नवाटोली गांव में अपने घर में नाबालिक अरविंद उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला दिया।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सभी खाना-पीना खाकर अपने-अपने रूम में सोने चले गए।घर के बगल के ही कमरे में अरविंद भी सोने चला गया। वही गुरुवार को सुबह जब मवेशी निकालने के लिए गए तो देखा घर का दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखा तो घर के काठ में साड़ी के सहारे फांसी पर अरविंद लटका हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई।
आत्महत्या के कारणों का समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो सका था। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।