Views: 85
0 0
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

किशोर वर्ग में हरेंद्र कुमार व सुलेखा कुमारी बने ओवरऑल चैंपियन लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। वार्षिक खेलकूद समारोह में चार वर्गों के…

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न
Read Time:2 Minute, 5 Second
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

किशोर वर्ग में हरेंद्र कुमार व सुलेखा कुमारी बने ओवरऑल चैंपियन

लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

वार्षिक खेलकूद समारोह में चार वर्गों के अंतर्गत कुल 86 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इनमें आउटडोर खेलों के साथ-साथ शतरंज, बैडमिंटन एवं कैरम जैसी इनडोर प्रतियोगिताएँ भी शामिल थीं। यह खेलकूद समारोह एक सप्ताह तक चला।

प्रतियोगिताएँ वाटिका वर्ग, शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग में आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न विधाओं में भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में परचम लहराया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

ओवरऑल परिणाम इस प्रकार रहे—

  • शिशु वर्ग: अंश राज एवं अक्शा परवीन
  • बाल वर्ग: यशराज एवं अनुराधा कुमारी
  • किशोर वर्ग: हरेंद्र कुमार एवं सुलेखा कुमारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस सह पूर्व छात्र दिवस के अवसर पर कई पूर्व छात्र भी समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदीजी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports