गढ़वा यूको बैंक शाखा में 84वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

गढ़वा यूको बैंक शाखा में 84वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया
Views: 77
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second
गढ़वा यूको बैंक शाखा में 84वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया
  • केक काटकर बैंक की सेवा परंपरा और सामाजिक योगदान को किया गया याद

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : गढ़वा–रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस परिसर में संचालित यूको बैंक शाखा में सोमवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को सजाया गया और केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी, बैंक ग्राहक तथा बैंककर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने यूको बैंक के 84 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

समारोह की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक रंजीत एक्का ने की, जबकि हेड क्लर्क कुमार मौसम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर यूको बैंक की दीर्घकालिक सेवा यात्रा को नमन किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला के वाइस चेयरमैन एवं जायंट्स फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, नवनिर्वाचित जायंट्स गढ़वा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, तिवारी रेस्ट हाउस के प्रोपराइटर तथा बीएनटी सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी उमाकांत तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा बैंक कर्मी कृष्णा गोराई, रोहित कुमार सहित शाखा के अन्य कर्मचारी एवं ग्राहक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह के दौरान बैंक और ग्राहकों के बीच आपसी विश्वास, बेहतर ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विनोद कमलापुरी ने कहा कि यूको बैंक ने अपने 84 वर्षों के सफर में आम लोगों के विश्वास को मजबूत किया है और समाज के हर वर्ग तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उमाकांत तिवारी ने कहा कि यूको बैंक केवल एक वित्तीय संस्था नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक विकास का मजबूत आधार है। अशोक गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग के साथ सामाजिक सहभागिता किसी भी संस्थान को दीर्घकालिक सफलता दिलाती है।

शाखा प्रबंधक रंजीत एक्का ने कहा कि यूको बैंक का उद्देश्य हमेशा पारदर्शिता, भरोसा और उत्कृष्ट सेवा रहा है तथा भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए शाखा पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी। हेड क्लर्क कुमार मौसम ने स्थापना दिवस को गर्व का क्षण बताते हुए इसे टीमवर्क और ग्राहकों के सहयोग का परिणाम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment