Views: 106
0 0
झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

झोलाछाप पशुचिकित्सकों पर लगेगी सख्त लगाम रांची। झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. सेमसन संजय टोप्पो ने झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद के निबंधक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. टोप्पो ने कहा कि निबंधक…

झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो
Read Time:2 Minute, 28 Second
झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

झोलाछाप पशुचिकित्सकों पर लगेगी सख्त लगाम

रांची। झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. सेमसन संजय टोप्पो ने झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद के निबंधक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. टोप्पो ने कहा कि निबंधक के रूप में उनकी प्राथमिकता झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद की चुनाव प्रक्रिया को तीन माह के भीतर पूर्ण कराना तथा परिषद को एक सशक्त और प्रभावी संस्था के रूप में क्रियाशील बनाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में झोलाछाप पशुचिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई कर पशुपालकों के हितों की रक्षा की जाएगी।

झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि डॉ. टोप्पो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता से करेंगे। झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ की कार्यकारिणी ने हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया।

परिषद की अधीक्षक तकनीकी डॉ. जेनेट भगत ने परिषद से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निबंधक का पद विगत छह माह से रिक्त था, जिसे भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

कार्यक्रम में डीएएचओ रांची डॉ. कविन्द्र नाथ सिंह, डॉ. मनोज कुमार मनी (आरओ), डॉ. दीपक उरांव, डॉ. अंशु टोप्पो, डॉ. प्रतिमा, डॉ. राखी टोप्पो, डॉ. अमित, डॉ. पंकज, डॉ. रोजलीन, डॉ. निशि किरण वर्मा, डॉ. महिमा, डॉ. विजयंत, डॉ. अभिनव, डॉ. दीप्ती मिंज एवं डॉ. तनवीर अख्तर सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ललन वैद्य द्वारा किया गया।

Loading

झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद का चुनाव तीन माह में कराने की प्राथमिकता:डॉ. सेमसन संजय टोप्पो

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports