नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक
Views: 64
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

लातेहार। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास कायम करने तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा निरंतर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सीआरपीएफ 11 बटालियन कैंप, सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शिरकत कर सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई। वहीं ग्रामीणों को पानी की टंकी, सोलर लैंप, कृषि उपकरण (फावड़ा, गैंती) के साथ-साथ घरेलू उपयोग की सामग्री जैसे पतीला, भगौना, डेगचा, स्टील थाली एवं ग्लास दिए गए।

इसके अतिरिक्त साड़ी, लुंगी, गमछा, हवाई चप्पल, कंबल, आवागमन हेतु साइकिल तथा युवाओं और खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट, बॉल, विकेट, नेट एवं क्रिकेट किट का भी वितरण किया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास का माहौल बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नक्सलियों को भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करें और किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव और समाज के विकास के लिए किए जाने वाले सकारात्मक प्रयासों में पुलिस बल हरसंभव सहयोग करेगा।

कार्यक्रम में सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादगार बुनकर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सिविक एक्शन कार्यक्रम को सामाजिक सद्भाव मजबूत करने तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Loading

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास बहाली को लेकर सरयू में सिविक एक्शन कार्यक्रम, डीसी-एसपी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment