Views: 71
0 0
गढ़वा: नववर्ष और मकर संक्रांति पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट मोड में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: नववर्ष और मकर संक्रांति पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट मोड में

पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर 15 जनवरी तक विशेष निगरानी निर्देश गढ़वा : नववर्ष 2026 के आगमन एवं मकर संक्रांति पर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 01 जनवरी से 15 जनवरी तक जिले के विभिन्न पर्यटन, वनभोज एवं पिकनिक स्थलों…

गढ़वा: नववर्ष और मकर संक्रांति पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट मोड में
Read Time:3 Minute, 21 Second
गढ़वा: नववर्ष और मकर संक्रांति पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट मोड में

पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर 15 जनवरी तक विशेष निगरानी निर्देश

गढ़वा : नववर्ष 2026 के आगमन एवं मकर संक्रांति पर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 01 जनवरी से 15 जनवरी तक जिले के विभिन्न पर्यटन, वनभोज एवं पिकनिक स्थलों पर भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट रहने तथा निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

अनराज डैम, चिरका, पनघटवा, खजूरी डैम, सुखलदरी, गुरुसेंधु, सतबहिनी फॉल, सोन नदी एवं कोयल नदी सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन स्थलों पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन, छेड़खानी, आपसी विवाद, मारपीट तथा डूबने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित पिकनिक एवं वनभोज स्थलों पर 01 जनवरी से लगातार निगरानी रखें। साथ ही संबंधित पदाधिकारी स्वयं भी समय-समय पर इन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। जलाशयों एवं नदी-घाटों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, चौकीदार तथा स्थानीय गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

प्रशासनिक निर्देश के अनुसार 25 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक आदेश जारी करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के प्रमुख पर्यटन एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे नववर्ष एवं मकर संक्रांति का उत्सव जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं। मादक पदार्थों के सेवन से बचें, जलाशयों में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी से तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।

Loading

गढ़वा: नववर्ष और मकर संक्रांति पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट मोड में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *