Views: 93
0 0
सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु तस्कर गिरफ्तार, बंगाल ले जाने की थी तैयारी

रांची।सिल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 गौवंशीय पशुओं (बैल) को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई सिल्ली थाना कांड संख्या 113/25 दिनांक 30 दिसंबर 2025…

सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु तस्कर गिरफ्तार, बंगाल ले जाने की थी तैयारी
Read Time:3 Minute, 36 Second
सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु तस्कर गिरफ्तार, बंगाल ले जाने की थी तैयारी

रांची।सिल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 गौवंशीय पशुओं (बैल) को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई सिल्ली थाना कांड संख्या 113/25 दिनांक 30 दिसंबर 2025 के तहत की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5), 325, 3(5) बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a) एवं झारखंड गौवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 12 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 दिसंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली कि सिल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्ता हजाम–श्यामनगर मार्ग से होकर करीब 50–60 पशुओं को अवैध रूप से बंगाल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल जब ग्राम हजाम टोला, जयनगर स्थित टुंगरी मैदान के पास पहुँचा तो देखा गया कि कुछ व्यक्ति लगभग 50–60 बैलों का झुंड बनाकर कच्चे रास्ते से श्यामनगर होते हुए बंगाल की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस को देखते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

मौके से कुल 58 गौवंशीय पशुओं को विधिवत जब्त किया गया तथा उन्हें पंचायत प्रतिनिधि को जिमेनामा पर सौंप दिया गया। साथ ही घटनास्थल से कुल 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस की निगरानी से बचने के लिए खेतों और जंगल के रास्तों का उपयोग कर नियमित रूप से पशुओं को बंगाल ले जाकर कसाइयों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. जनराडीन अंसारी, नेसार अंसारी, अशफाक खान उर्फ महताब अंसारी, अरमान राय, अमजद खान, आशीष मुंडा, साजिद राय, अफनान अंसारी तथा उनजल उरांव शामिल हैं। सभी आरोपी रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

इस छापामारी दल में पु.अ.नि. रवि कुमार वर्मा, स.अ.नि. विनोद कुमार चौधरी, हवलदार संतोष राय, आरक्षी महेश्वर महतो, विकास कुमार, मिथिलेश राय एवं धनंजय राय शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports