हरिमोहन सिंह बने बिहार जूनियर बालिका खो-खो टीम के कोच,मुंगेर के लिए गर्व का क्षण

हरिमोहन सिंह बने बिहार जूनियर बालिका खो-खो टीम के कोच,मुंगेर के लिए गर्व का क्षण
Views: 143
0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second
हरिमोहन सिंह बने बिहार जूनियर बालिका खो-खो टीम के कोच,मुंगेर के लिए गर्व का क्षण

मुंगेर।बेंगलुरु (कर्नाटक) में 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार राज्य की बालिका टीम के कोच के रूप में हरिमोहन सिंह का चयन किया गया है। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिमोहन सिंह मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक हैं। वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक हैं और लगातार नौ वर्षों से बिहार स्टेट टीम के कोच/मैनेजर के रूप में विभिन्न खेलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने इससे पूर्व सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर स्तर पर खो-खो, थ्रो बॉल, टेनिकॉइट, पैरा एथलेटिक्स सहित कई खेलों में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही वे कई खेलों में नेशनल ऑफिशियल, टेक्निकल ऑफिशियल, सेलेक्टर और स्टेट कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।

हरिमोहन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है। बीते 11 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुंगेर जिले के दर्जनों सामान्य व दिव्यांग खिलाड़ी—जैसे शारीरिक, मानसिक, श्रवण बाधित, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित—ने खो-खो, पैरा एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्विमिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल आदि खेलों में राष्ट्रीय, राज्य व प्रमंडल स्तर पर पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

हरिमोहन सिंह बने बिहार जूनियर बालिका खो-खो टीम के कोच,मुंगेर के लिए गर्व का क्षण

उन्होंने कहा कि मुंगेर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित किया जा रहा है।

हरिमोहन सिंह के बिहार जूनियर बालिका खो-खो टीम के कोच बनाए जाने पर मुंगेर जिला प्रशासन, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुंगेर जिला खो-खो संघ, मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर कराटे एसोसिएशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, बिहार स्टेट बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित कई संस्थाएं शामिल हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment