Views: 65
0 0
नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार,पीड़िता...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार,पीड़िता बरामद

बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत बनडीहा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता…

Read Time:1 Minute, 53 Second

बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत बनडीहा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की नानी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि बीते 4 दिसंबर को उनकी 17 वर्षीय नातिन गांव में ही अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी नाबालिग नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत बरडीहा गांव से आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports