Views: 52
0 0
मझिआंव में अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती, एसडीएम ने दो दर्जन लोगों पर की कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मझिआंव में अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती, एसडीएम ने दो दर्जन लोगों पर की कार्रवाई

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मझिआंव क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बांकी नदी एवं कोयल नदी के संगम स्थल सहित उन सभी संभावित स्थानों का जायजा…

मझिआंव में अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती, एसडीएम ने दो दर्जन लोगों पर की कार्रवाई
Read Time:4 Minute, 31 Second
मझिआंव में अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती, एसडीएम ने दो दर्जन लोगों पर की कार्रवाई

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मझिआंव क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बांकी नदी एवं कोयल नदी के संगम स्थल सहित उन सभी संभावित स्थानों का जायजा लिया गया, जहां अवैध रूप से बालू उत्खनन की आशंका जताई जा रही थी। इस दौरान मझिआंव अंचल के पुलिस निरीक्षक बृज कुमार भी एसडीएम के साथ मौजूद रहे।निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया कि संबंधित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन एवं अवैध परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं और भौतिक साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद एसडीएम संजय कुमार ने इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया। इसके तहत करीब दो दर्जन लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम संजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह मामला केवल अवैध खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठित रूप से विधि-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि आम जनता की शांति भंग करते हुए तेज गति से दौड़ते अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नदी तटों से रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन कर संगठित गिरोह के रूप में बालू का परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों को नियमानुसार जेल भेजा जाएगा।उन्होंने पुलिस एवं खनन विभाग को निर्देश दिया कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए और भविष्य में अवैध बालू उत्खनन अथवा परिवहन की पुनरावृत्ति होने पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं इस पूरे बालू चोरी रैकेट की जांच कर रहे हैं। यदि किसी सरकारी कर्मचारी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम संजय कुमार ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों की गतिविधियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरोधात्मक कार्रवाई की जद में आए लोगों में अवधेश यादव, मुकेश यादव, उदय यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, संजू यादव, अनुज उर्फ पप्पू यादव, विकास यादव, पिंटू यादव, मुखन यादव, कमलेश यादव, विजेंद्र पासवान, सत्येंद्र पासवान, विमलेश यादव, बबलू मेहता, जितेंद्र मेहता, बबलू दुबे, अजीत दुबे, धनंजय सोनी, गौरव दुबे, सोनू दुबे, राजू यादव, श्रीराम मेहता, हरिराम मेहता, विपिन यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports