प्रज्ञा केंद्र संचालकों की प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

प्रज्ञा केंद्र संचालकों की प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

Views: 69
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
प्रज्ञा केंद्र संचालकों की प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

सुनील मरांडी अध्यक्ष, अमर दास बने सचिव

बोरियो।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांझी संथाली स्थित प्रज्ञा केंद्र में रविवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भीएलई (Village Level Entrepreneur) प्रबोध हांसदा ने की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय पंचायत भीएलई समन्वय एवं कल्याण समिति का गठन किया गया। इसमें अप्रोल पंचायत के भीएलई सुनील मरांडी को अध्यक्ष तथा जेटके कुम्हरजोरी पंचायत के भीएलई अमर दास को सचिव मनोनीत किया गया।

इसके अलावा संगठन की मजबूती के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
उपाध्यक्ष – प्रबोध कुमार हांसदा
सह सचिव – चांद सौदागर चौधरी
कोषाध्यक्ष – कुंदन कुमार पंडित
मीडिया प्रभारी – अमर दास

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो. तारिक अजीज, चंदन कुमार, राकेश कुमार, लखीन हांसदा एवं शिवशंकर पंडित को मनोनीत किया गया।
वहीं संरक्षक के रूप में मताल हांसदा तथा सदस्य के रूप में इब्राहिम अंसारी (बिचपुरा भीएलई) को शामिल किया गया।

बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आम जनता को बेहतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही प्रज्ञा केंद्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं हितों की रक्षा को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

आज पूर्व सीएम चंपई सोरेन पहुंचेंगे बरहेट, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

जे.के. जमालपुर क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, एफसी मुड़माला बनी विजेता

जे.के. जमालपुर क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, एफसी मुड़माला बनी विजेता

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post