लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन, 15 अभ्यर्थियों का चयन,24 शॉर्टलिस्ट

लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन, 15 अभ्यर्थियों का चयन,24 शॉर्टलिस्ट

Views: 73
0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second
लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन, 15 अभ्यर्थियों का चयन,24 शॉर्टलिस्ट

लातेहार।झारखंड राज्य के युवक–युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में किया गया।

इस भर्ती कैंप का विधिवत शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला नियोजनालय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे।

कई प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी

भर्ती कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से—

  1. इंडिगो सिक्योरिटी फोर्स, लातेहार
  2. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डाल्टनगंज
  3. रांची सिक्योरिटी, रांची
  4. रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, लातेहार

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, क्लीनर, डिलीवरी बॉय, लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर, कुक, ड्राइवर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए भर्ती की गई।

लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन, 15 अभ्यर्थियों का चयन,24 शॉर्टलिस्ट

कौशल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

जिला नियोजन–सह–जिला कौशल पदाधिकारी श्री कुमार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना एवं बिरसा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से जिले में संचालित आवासीय एवं गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा आगे भी नियमित रूप से भर्ती कैंप एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक और एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

भर्ती का परिणाम

भर्ती कैंप में कुल लगभग 145 युवक–युवतियों ने भाग लिया।

  • 15 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
  • 24 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
  • मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत 8 युवक/युवतियों को कौशल प्रशिक्षण हेतु मोबिलाइज किया गया।
  • लगभग 30 युवक/युवतियों को निबंधन फॉर्म प्रदान किया गया, जिनका शीघ्र निबंधन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला नियोजन कार्यालय के कर्मी सुभाष कुमार,लक्ष्मीकांत तिवारी एवं धीरेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

नववर्ष पर लातेहार में निषेधाज्ञा लागू, पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी

नववर्ष पर लातेहार में निषेधाज्ञा लागू, पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी

सलमान खान की‘बैटल ऑफ गलवान’का दमदार टीज़र:देशभक्ति,जज़्बे और जंग का जबरदस्त आगाज़

सलमान खान की‘बैटल ऑफ गलवान’का दमदार टीज़र:देशभक्ति,जज़्बे और जंग का जबरदस्त आगाज़

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post