Views: 161
0 0
शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप का वन भोज सम्पन्न, नववर्ष पूर्व...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप का वन भोज सम्पन्न, नववर्ष पूर्व साथियों ने लिया मनोरंजन का आनंद

गोमिया (बोकारो) : गोमिया प्रखंड के शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप द्वारा शुक्रवार को नववर्ष पूर्व वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह 26 दिसंबर को किया गया। आयोजक अमर सोनी ने बताया कि कंपनी से जुड़े सभी साथी वर्षभर पूरी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हैं, जिससे…

शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप का वन भोज सम्पन्न, नववर्ष पूर्व साथियों ने लिया मनोरंजन का आनंद
Read Time:1 Minute, 30 Second
शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप का वन भोज सम्पन्न, नववर्ष पूर्व साथियों ने लिया मनोरंजन का आनंद

गोमिया (बोकारो) : गोमिया प्रखंड के शिवाय इंटरप्राइजेज ग्रुप द्वारा शुक्रवार को नववर्ष पूर्व वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह 26 दिसंबर को किया गया। आयोजक अमर सोनी ने बताया कि कंपनी से जुड़े सभी साथी वर्षभर पूरी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हैं, जिससे कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। सालभर के कार्य दबाव और मानसिक थकान को दूर करने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया जाता है, ताकि सभी साथी आपसी मेलजोल के साथ तरोताजा हो सकें।
वन भोज कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित साथियों ने प्राकृतिक वातावरण में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। साथ ही गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। आयोजन के माध्यम से साथियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को मजबूती मिली। आयोजक ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष में और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports