बरहरवा।मडरोअंचल के बड़तल्ला पंचायत स्थित मां रक्शी स्थान परिसर के दक्षिण में नवनिर्मित तिलका मांझी उद्यान का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक धनंजय सोरेन,झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर उद्यान में स्थापित 12 फीट ऊंची तिलका मांझी की प्रतिमा पर विधायक एवं अतिथियों ने माल्यार्पण भी किया।उद्यान के प्रतिमा निर्माता राजू पाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।उद्घाटन के दौरान विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि उद्यान के खुलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले,तारा माची तथा जानवरों की आकृतियां बनाई गई हैं,वहीं परिवारों के लिए यह एक आकर्षक पिकनिक स्थल बनेगा।उद्घाटन के पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।मां रक्शी स्थान के सामने बने इस उद्यान से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाएं बढ़ी हैं।फोरलेन, मिर्जाचौकी एवं करमटोला से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है।फॉसिल्स पार्क के बाद यह उद्यान पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बनकर उभरा है।मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा बरतला पंचायत के मुखिया संजय टुडू,राजकुमार मिश्रा,हीरा यादव, राजीव जायसवाल वीरेंद्र शाह,चंद्रदेव पहाड़िया, सुखदेव पहाड़िया,सोमरा पहाड़िया, दिलीप पहाड़िया सहित कई लोग मौजूद थे।