बरहरवा।राजमहल, शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित मधुसूदन कॉलोनी मुक्ति धाम (शमशान घाट) परिसर में पोस्ट अमावस्या के मौके पर हुए काली पूजा के उपलक्ष में रविवार को देर शाम छोटे बच्चों के बीच रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ उदय टुडू साहिबगंज सदर अस्पताल के प्रभारी सलखु चंद्र हांसदा ,बोरियों प्रभारी विनोद कुमार, समाजसेवी भूदेव कुमार, यह बंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से पिता काटकर शुभारंभ किया।
मौके पर पाकुड़, बरहरवा, बिहार के कटिहार, मालदा, एवं शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कलाकारों के द्वारा एक से एक मनमोहक नृत्य, ग्रुप डांस, डुएट आदि का मुशायरा पेश किया। निर्णायक मंडली के कुंदन कुमार, सनी कुमार के द्वारा सफल प्रतिभागियों को चयन किया गया। जिसे कमेटी के सदस्य एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रस्तुती पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बच्चन दास, दिवाकर कुमार, राहुल बर्मन, सुजीत मंडल, बबलू कुमार, विष्णु साहा, आदि अन्य उपस्थित थे।