Views: 69
0 0
मॉडल स्कूल कासिम बाजार में प्रबंधन समिति एवं सम्मान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मॉडल स्कूल कासिम बाजार में प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन

बरहरवा।राजमहल के कासिम बाजार स्थित मॉडल स्कूल में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार पंडित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु साहा, संगीता देवी एवं रेखा देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन…

मॉडल स्कूल कासिम बाजार में प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन
Read Time:2 Minute, 3 Second
मॉडल स्कूल कासिम बाजार में प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन

बरहरवा।राजमहल के कासिम बाजार स्थित मॉडल स्कूल में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार पंडित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु साहा, संगीता देवी एवं रेखा देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति, अच्छे आचरण, स्वच्छता, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग एक दर्जन छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार, आशुतोष साहा, रंजन साहा, रामू कुमार, मो. शमीम, मोहन गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *