बरहड़वा में केसीसी दिवस पर विशेष अभियान, किसानों के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित

बरहड़वा में केसीसी दिवस पर विशेष अभियान, किसानों के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित
Views: 80
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second
बरहड़वा में केसीसी दिवस पर विशेष अभियान, किसानों के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित

बरहड़वा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दिवस के अवसर पर केसीसी ऋण के प्रचार-प्रसार एवं संवीकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय विशेष अभियान के तहत एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य किसानों को समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराना और अधिक से अधिक पात्र किसानों को केसीसी योजना से जोड़ना रहा।

कैंप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश गौर एवं सुनील विश्वकर्मा, यूको बैंक के अधिकारी गोपाल महतो, आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनवारूल अंसारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रतिभा कच्छप एवं हिमांशु शेखर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरिहरा, अगलोई, बिंदुपाड़ा, रूपसपुर, मधुवापाड़ा, श्रीकुंड, जामपुर सहित विभिन्न पंचायतों के दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

कैंप के दौरान किसानों से केसीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनवारूल अंसारी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रबी फसल मौसम के दौरान किसानों को समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र किसानों को जोड़ना, कैंप के माध्यम से आवेदन संग्रह करना और शीघ्र ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कैंप में किसान मंटू रजक, अताउल रहमान, महबूब आलम, मो. शाबीर अली, जमील अख्तर, पूनम कुमारी, सलेमा बेवा सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment