जितेंद्र यादव बने पतना के उपप्रमुख,निर्विरोध हुआ चुनाव

जितेंद्र यादव बने पतना के उपप्रमुख,निर्विरोध हुआ चुनाव
Views: 63
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second
जितेंद्र यादव बने पतना के उपप्रमुख,निर्विरोध हुआ चुनाव

बरहरवा।
पतना प्रखंड सभागार में लगभग एक वर्ष से रिक्त पड़े उपप्रमुख पद के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में 13 पंचायतों के कुल 16 पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) में से 13 सदस्यों ने भाग लिया।

चुनाव प्रक्रिया राजमहल एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सदानंद महतो की देखरेख में कराई गई। उपप्रमुख पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार के रूप में जितेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध उपप्रमुख घोषित किया गया। एसडीओ सदानंद महतो ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी समेत पंचायत समिति सदस्य छीता बास्की, राजेश यादव, हिरामुनी मुर्मू, ईश्वर टुडू, रेहाना खातुन, संटु हांसदा, लुपसी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

उपप्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही नवनिर्वाचित उपप्रमुख जितेंद्र यादव प्रखंड सभागार से बाहर निकले, झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। प्रखंड परिसर में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

बधाई देने वालों में झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सचिव मो. शाहबाज, अब्दुल रहमान, दिनेश कर्मकार, फागु मंडल, अख्तर आलम, इस्लाम शेख, समशेर मोमीन, वसीम अकरम, शक्तिनाथ अमन, भादो सोरेन, अशोक मंडल, संदीप भगत, हिदायत खान, फिरोज अंसारी, जयदेव साह, टिंकु शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment