कोटालपोखर ।पलास कार्यक्रम के तहत सावधिक आकलन परीक्षा को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनर का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस वेबिनर में साहिबगंज जिले के 103 विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक अकादमिक समन्वयक सुबोध कुमार यादव द्वारा किया गया।
इस दौरान बरहेट प्रखंड के 18 विद्यालय, पतना प्रखंड के 26 विद्यालय एवं बरहरवा प्रखंड के 4 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला, जिसमें सावधिक आकलन परीक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समन्वयक द्वारा शिक्षकों को आकलन प्रक्रिया, उद्देश्य और क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।
आकलन का मुख्य उद्देश्य कक्षा कक्ष में छात्र छात्राओं की दक्षताओं को जांचना है ।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपने प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को सावधिक आकलन की प्रक्रिया से भली-भांति अवगत कराना और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा।