Views: 67
0 0
बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में देशभक्ति का संदेश

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला):भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित एनसीसी की बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ गुमला से हुआ। यह साइकिल यात्रा गुमला से प्रस्थान कर घाघरा थाना में अल्प विश्राम के बाद लोहरदगा पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा रांची के लिए रवाना होगी और रांची…

बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में देशभक्ति का संदेश
Read Time:1 Minute, 47 Second
बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में देशभक्ति का संदेश

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू,

घाघरा (गुमला):
भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित एनसीसी की बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ गुमला से हुआ। यह साइकिल यात्रा गुमला से प्रस्थान कर घाघरा थाना में अल्प विश्राम के बाद लोहरदगा पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा रांची के लिए रवाना होगी और रांची से आगे दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी।

इस साइक्लोथॉन का नेतृत्व एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर पी. वी. शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शौर्य, देशभक्ति और क्रांतिकारी चेतना का संदेश प्रसारित करना है। यह यात्रा गुमला–लोहरदगा–रांची मार्ग से होते हुए दिल्ली पहुँचेगी, जिसका समापन 27 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में देशभक्ति का संदेश

साइकिल यात्रा में एक इंस्पेक्टर सहित कुल 8 सदस्य शामिल हैं, जिनमें एनसीसी के जांबाज़ कैडेट छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। यह यात्रा न केवल युवाओं को प्रेरित कर रही है, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और जनजागरण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बन रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed