बरहरवा में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला सह किसान गोष्ठी का आयोजन

बरहरवा में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला सह किसान गोष्ठी का आयोजन
Views: 76
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
बरहरवा में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला सह किसान गोष्ठी का आयोजन

बरहरवा:
राजमहल प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय रवि कार्यशाला सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव ने किया। इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो. युसूफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित किसानों एवं पदाधिकारियों को कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ दी गईं। इसमें फसलों की नई किस्मों, खाद-उर्वरक के संतुलित उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण, आधुनिक कृषि मशीनों के प्रयोग के साथ-साथ कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा इन योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बारीक शेख, बबिता कुमारी, कैलाश वर्मा, प्रवीण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment