गोमिया:तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

गोमिया:तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन
Views: 217
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
गोमिया:तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

गोमिया:रविवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़, आई.ई.एल में आदिवासी विकास समिति, करमाटांड़ (युवा) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शामिल हुए।

आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। माननीय मंत्री जी ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गोमिया:तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। खेलकूद हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। पंचायत और प्रखंड स्तर पर खेल मैदानों के विकास से लेकर खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

[sg_popup id=”undefined” event=”click”]Click me[/sg_popup]

माननीय मंत्री जी ने आयोजन समिति को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मौके पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याएं भी सुनी और सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उन्हें आश्वस्त किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment