बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख,
गुमला:- योग परिवार गुमला ने बिरसा मुंडा एग्रो पार्क योगस्थल पर अयोध्या में श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह के निमित्त एक बैठक आहूत की जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल ने किया बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रभु श्री राम के सम्मान में 21/01/ 2024 दिन रविवार को प्रातः 6:30 बजे बिरसा मुंडा एग्रो पार्क से प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ अनुशासित शैली में नगर भ्रमण हेतु प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें योग परिवार गुमला के सभी सदस्यों के साथ स्वैच्छिक रूप से जुड़ने वाले कई श्रद्धालु भाग लेंगे मौके पर सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शिवकुमार लाल, संतोष झा, संजय कुमार साहू, विशाल कुमार बिट्टू, गुलाबचंद प्रसाद, जयकांत राय, रणधीर वर्मा, राकेश कुमार, लाल बाबू सिंह, योगेंद्र प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, संजय सिंह, रविंदर कौर, शशि किरण जयसवाल, सरिता देवी, अनुराधा देवी, जय श्री बड़ाईक आदि उपस्थित थे