उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Views: 20
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।इस दौरान डिलीवरी रिपोर्ट की समीक्षा में पाया कि इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी में सुधार हुआ है।

अक्टूबर माह में 91 प्रतिशत था जो नवंबर में बढ़कर 93 प्रतिशत हुआ है।डीसी ने इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी को शतप्रतिशत कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही।उन्होंने सभी सीएचसी प्रभारी को निजी हॉस्पिटल में होने वाले डिलीवरी की जानकारी शत-प्रतिशत रखने पर बल दिया।

इस दौरान उन्होंने वैसे नवजात बच्चे जिनका वजन जन्म के पश्चात 2500 ग्राम से कम है उसकी सीएचसीवार समीक्षा की,बताया गया कि सबसे अधिक लेस्लीगंज में 14 प्रतिशत,हुसैनाबाद में 8 प्रतिशत है।पलामू जिले में लो बर्थ वेट 6 प्रतिशत है।उपायुक्त ने इस मामले पर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

बर्थ डोज़ इम्यूनाइजेशन का बेहतर संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा

बैठक में उपायुक्त ने बच्चे के जन्म के बाद लगाये जाने वाले टीकों की सीएचसी वार जानकरी ली।इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को तय समय में सभी टीका लगाये जायें यह सुनिश्चित करने की बात कही।

समीक्षा के दौरान जन्म के पश्चात बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने को लेकर लेस्लीगंज,चैनपुर सीएचसी प्रभारी को सुधार लाने की दिशा में कार्य करने की कही गयी।आयुषमान योजना की समीक्षा के दौरान कवरेज बढ़ाने की बात कही।

बैठक में डेंगू,मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर भी विशेष चर्चा की गयी।डीसी ने इसी तरह चाइल्ड एंड मैटरनल डेथ रीव्यू के स्टेटस,नेशनल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम,एएनसी रजिस्ट्रेशन,फैमिली प्लानिंग,इम्यूनाइजेशन,ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट,सिकल सेल स्क्रीनिंग स्टेटस,अर्बन हेल्थ,मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना की समीक्षा की गयी।

बैठक में सीएस डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के अलावे विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बीडीएम,बीपीएम समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

मौसम स्थिर रहेगा:अगले 5-7 दिनों तक झारखंड में कोई बड़ा बदलाव नहीं

मौसम स्थिर रहेगा:अगले 5-7 दिनों तक झारखंड में कोई बड़ा बदलाव नहीं

डीवीसी तुबेद कोयला खान में 68वां सुरक्षा सप्ताह भव्य रूप से संपन्न

डीवीसी तुबेद कोयला खान में 68वां सुरक्षा सप्ताह भव्य रूप से संपन्न

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post