गढ़वा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,कंटेनर से 1080 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

गढ़वा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,कंटेनर से 1080 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

Views: 51
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
गढ़वा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,कंटेनर से 1080 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

गढ़वा | प्रतिनिधि: अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:-जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 18.12.2025 की सुबह पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही है

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जाने वाले गढ़वा जिले के सभी संभावित मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मेराल थाना पुलिस ने NH-39 पर अंशु होटल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक कंटेनर (RJ07GD-9573) को रोककर जांच की।

जांच के दौरान कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाई गई। विस्तृत तलाशी में कंटेनर से कुल 1080 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें 25,440 कांच की बोतलें शामिल हैं।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर को जब्त कर मेराल थाना लाया। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा शराब तस्करी से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

बरहरवा:संत जेवियरअंग्रेजी मीडियम स्कूल मुंडली का वार्षिकोत्सव संपन्न

बरहरवा:संत जेवियरअंग्रेजी मीडियम स्कूल मुंडली का वार्षिकोत्सव संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post