जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2025 के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2025 के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न
Views: 93
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second
जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2025 के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

मुंगेर।जूनियर बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खो-खो चैंपियनशिप–2025 में भाग लेने के लिए मुंगेर जिले के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल मंगलवार को इंडोर स्टेडियम, मुंगेर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सरकारी एवं निजी स्कूल-कॉलेजों के सैकड़ों बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह (संस्थापक – आर्ट, कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने दी। उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल के आधार पर चुने गए खिलाड़ी जमुई में आयोजित जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप–2025 में मुंगेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जमुई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अंतिम चयन बेंगलुरु में आयोजित नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025–26 के लिए किया जाएगा।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2025 के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में

  • जिला शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार,
  • मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन,
  • सर्व शिक्षा अभियान के संभाग प्रभारी नवीन कुमार,
  • हेब्रोन मिशन स्कूल, खड़गपुर के निदेशक पी.सी. प्रसाद,
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह
    उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों को हरिमोहन सिंह द्वारा बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन

सेलेक्शन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया, जिससे चयनकर्ताओं को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन में सुविधा मिली।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी आमिर इस्लाम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment