Views: 52
0 0
बरहड़वा में आत्मा योजना के तहत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहड़वा में आत्मा योजना के तहत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला आयोजित

बरहड़वा।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को आत्मा योजना अंतर्गत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सन्नी कुमार दास ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर सहित कई जनप्रतिनिधि…

बरहड़वा में आत्मा योजना के तहत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला आयोजित
Read Time:3 Minute, 8 Second
बरहड़वा में आत्मा योजना के तहत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला आयोजित

बरहड़वा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को आत्मा योजना अंतर्गत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सन्नी कुमार दास ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके बाद पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यशाला में जिला से आए डीपीईओ अरुण कुमार भोक्ता एवं उप परियोजना निदेशक (आत्मा) मंटू कुमार ने प्रखंड क्षेत्र से आए कृषक मित्रों एवं किसानों को रबी फसलों से संबंधित उन्नत तकनीकी जानकारियां दीं। मंटू कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम में किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने फसल बोआई से पूर्व बीज उपचार, दलहन एवं तेलहन की खेती में सल्फर के उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

वहीं डीपीईओ अरुण कुमार भोक्ता ने किसानों को बीज विनिमय एवं वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, झारखंड मिलेट मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम किसान योजना, लीफ कलर चार्ट, मिट्टी जांच एवं बीज परीक्षण सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ सन्नी कुमार दास ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उन्नत एवं व्यवसायिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, बीटीएम आत्मा अनवारूल अंसारी, जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम, एटीएम प्रतिभा कच्छप, हिमांशु शेखर, कृषक मित्र सुरेन्द्र चौधरी, हरेंद्र कुमार, भवसिंधु साह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषक मित्र उपस्थित थे।

Loading

बरहड़वा में आत्मा योजना के तहत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह रबी कार्यशाला आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports