प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट,
रांची- रांची के कांके रोड स्थित जगतपुरम कॉलोनी में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग तीन सौ से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह जांच शिविर जगतपुरम कॉलोनी स्थित केयर प्वाइंट के संचालक मुकेश राज के द्वारा आयोजित किया गया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, शिशु संबंधी जांच, स्कीन संबंधित जांच,बाल संबंधित जांच एवं अन्य आवश्यक जांच भी की गई। केयर प्वाइंट के संचालक मुकेश राज ने बताया कि समाज के लोगों को खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सेवा करने के उद्देश्य से ऐसे शिविर का आयोजन करवाया गया एवं भविष्य में भी नियमित ढंग से इस तरह के शिविर के आयोजन करवाते रहने की बात की गई।
ताकि वार्ड नंबर एक के साथ-साथ अन्य लोगों तक भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं जानकारियां पहुंचाई जा सके। शिविर में उपस्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उचित जानकारियां दी एवं वहां पहुंचे मरीजों का निशुल्क जांच भी किया। मुकेश राज ने डॉक्टर अरविंद कुमार एवं डॉ श्वेता के द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए यह जानकारी दिया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर हर दो से तीन महीने के अंतराल पर आयोजित किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।स्थानीय लोगों ने भी केयर प्वाइंट के संचालक मुकेश राज के इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे जनहितकारी आयोजन कराने की मांग की। मुकेश राज ने जांच शिविर में उपस्थित अपने सहयोगी राजकुमार एवं जॉस फिन के द्वारा दिए गए योगदानों की काफी सराहना की।*