डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न,धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर हुई चर्चा

डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न,धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर हुई चर्चा
Views: 72
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second
डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न,धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर हुई चर्चा

52 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति करने पर चर्चा,केंद्रों के जांच के बाद होगा अंतिम निर्णय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति योजना के तहत अधिप्राप्ति केंद्रों तथा राइस मिलरों के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान जिला आपुर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने 76 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।इसी तरह उन्होंने उपायुक्त को बताया कि 17 राइस मिलर के प्रस्ताव आये हैं।इसपर उपायुक्त द्वारा 52 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने पर सहमति जताई गयी हालांकि स्थापित करने के पूर्व सभी प्रकार के जांच का जिम्मा डीएसओ को सौंपा गया जिसके पश्चात अंतिम सूची को फाइनल किया जायेगा।इसके अलावे 5 राइस मिलर पर भी सहमति प्रदान की गयी।

सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन अनिवार्य:डीसी

डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न,धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर हुई चर्चा

बैठक में उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति केंद्र पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन अनिवार्य रूप से कराने की बात कही।उन्होंने कहा कि बगैर सीसीटीवी के धान अधिप्राप्ति ना हो,अनुश्रवण समिति के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे।इसके अलावे गोदामों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताते हुए साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा ताकि अधिप्राप्ति के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके।इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश सिंहा, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार,एफसीआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment